AstroChandigarhHaryanaNationalPunjab

अंबाला में वन महोत्सव पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया पौधारोपण, बोले- पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी

अंबाला: वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल अपनी मां के नाम एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति अपना दायित्व निभाना भी है।

अनिल विज ने कहा कि धरती मां हमें पानी, शुद्ध वातावरण, भोजन और ऑक्सीजन जैसी अनमोल सौगातें देती हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में रिपोर्ट में केवल लगाए गए पौधों की संख्या बताने के बजाय यह भी उल्लेख किया जाए कि कितने पौधे सुरक्षित बचे और उनका संरक्षण किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पेड़ इस धरती के वास्तविक संरक्षक हैं, लेकिन लगातार हो रही कटाई के कारण उनकी संख्या घटती जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button