Haryana

रिटायर्ड IAS अरुण गुप्ता बने HERC के चेयरमैन

हरियाणा सरकार ने 6 नवंबर को प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया है। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं। गुप्ता सितंबर 2026 में रिटायर हुए थे। सेवा के दौरान वह प्रदेश में कई अहम पदों पर रहे। रिटायरमेंट से पहले उनके सेवा विस्तार को लेकर भी चर्चा थी। हालांकि, सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन 30 सितंबर तक मंजूरी नहीं मिली। इसके चलते वह रिटायर हो गए और मुख्यमंत्री के डेलीगेशन के साथ सिंगापुर दौरे पर भी नहीं जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button