Haryana

15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा अंबाला शहीद स्मारक, एक महीने तक रोजाना 500 लोगों को फ्री एंट्री

अंबाला/चंडीगढ़। देश की आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों की याद में बनाए गए अंबाला शहीद स्मारक को अब आम जनता के लिए खोलने की तैयारी पूरी हो गई है। 15 नवंबर 2026 से लोग इस ऐतिहासिक स्मारक का दीदार कर सकेंगे। खास बात यह है कि शुरुआती एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहीद स्मारक का उद्घाटन कर दिया है। अब इसे आम लोगों के लिए खोलने की व्यवस्था की जा रही है।

मुफ्त प्रवेश के लिए भी बुक करनी होगी टिकट

अनिल विज ने स्पष्ट किया कि एक महीने तक प्रवेश निशुल्क रहेगा, लेकिन इसके लिए भी टिकट बुक कराना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक की व्यवस्था रहेगी। इच्छुक लोग स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट ambalawarmemorial.com पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन और स्मारक परिसर में भी टिकट की व्यवस्था

मंत्री के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग के अलावा स्मारक परिसर में भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर पहले एक महीने तक आम जनता को निशुल्क प्रवेश देने का फैसला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button